मैहर , फरवरी 26 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के चौथरा गाँव में सर्पदंश से बुजुर्ग कृषक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम खेत में काम करने के दौरान 66 वर्षीय रामचंद्र कोल को जहरीले सर्प ने डस लिया। सूचना मिलने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित