बैतूल , जनवरी 22 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सालीमेट में खेत में काम कर रहे किसान ब्रजमोहन परते की सर्पदंश से मौत हो गई।
घटना 19 जनवरी की शाम करीब 4 बजे हुई, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में दो दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार ब्रजमोहन के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। वे खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित