भरतपुर , नवम्बर 02 -- राजस्थान में धौलपुर में सर्दी की शुरुआत के साथ ही चंबल नदी में प्रवासी पक्षियों की बढ़ती चहल-पहल बढ़ गई है।

सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के राज्य पक्षी इंडियन स्कीमर (पंचीरा) के चंबल नदी क्षेत्र में लौट आने से पक्षी प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

यह पक्षी हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में चंबल के रेतीले टापुओं पर अपना बसेरा बनाता है। राजस्थान में यह प्रजाति केवल धौलपुर जिले में पाई जाती है। पिछले वर्ष देशव्यापी गणना अभियान के दौरान जिले में कुल 51 इंडियन स्कीमर मिले थे। यह अपनी अनोखी भोजन शैली के लिए जाना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित