अलवर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य के अंधेरी बफर क्षेत्र में शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा बाघ एसटी-2302 के शावक को देखकर रोमांचित हो गये।

प्राकृतिक वातावरण के बीच वन्यजीव की मौजूदगी का यह नजारा श्री शर्मा के लिए रोमांचक रहा। सरिस्का के जंगलों में बाघों और उनके शावकों की गतिविधियां वन्यजीव प्रेमियों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती हैं।

सरिस्का बाघ अभयारण्य बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के लिए राज्य के प्रमुख वन क्षेत्रों में शामिल है। अंधेरी बफर क्षेत्र में एसटी-2302 के दिखने से यहां वन्यजीवों की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में आई है। बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियों पर वन विभाग की नजर रहती है, ताकि उनके प्राकृतिक आवास और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित