सतना , अप्रैल 21 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नेमुआ गांव के पास एक मोड़ पर ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और नहर के पुल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में दिलीप केवट पिता राजेश केवट निवासी ग्राम पडरी जिला मैहर और विष्णु केवट पिता माखनलाल केवट निवासी रामगढ़ जिला मैहर की पहचान हुई है। दोनों ट्रक में लेबर के रूप में काम करते थे। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित