हरदोई , अक्टूबर 17 -- नेपाल की सरहद पार कर भारत पहुंची एक हिंदू युवती हरदोई के मुस्लिम युवक से रिश्ते और शादी के दावे को लेकर विवाद में घिर गई।
नेपाल की रहने वाली 28 वर्षीय सोनम राय का आरोप है कि हरदोई के पिहानी के रहने वाले उवैस अंसारी ने पहले उससे शादी की, शारीरिक संबंध बनाए और अब उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। युवती ने युवक पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, युवक ने शादी के दावे को खारिज किया है। फिलहाल आज हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों को कोतवाली शहर लाकर काउंसलिंग की गई। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में है और पुलिस पूरे मामले में दोनों के दावों की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही हैप्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली इलाके में एक होटल के बाहर पुलिस ने नेपाली युवती की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लिया है। नेपाल के दीनापुर, गोड़ा नंबर एक की रहने वाली सोनम राय का आरोप है की उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले लखीमपुर खीरी के पलिया कलां स्थित केयर हॉस्पिटल में उवैस अंसारी से हुई थी। सोनम के मुताबिक उसकी पहली शादी 14 साल पहले मयंक से हुई थी और उसके एक पुत्री भी है पति मयंक से मारपीट के दौरान वो इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी जहा उपचार के दौरान उसकी मुलाकात पिहानी निवासी उवैस अंसारी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं।
सोनम का आरोप है कि उवैस ने उससे शादी की थी। युवती के मुताबिक, हाथ काटकर सिंदूर लगाने के जरिए शादी का भरोसा दिया गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। सोनम का यह भी आरोप है कि युवक ने उसे होटल में बुलाकर जान से मारने की कोशिश की। सोनम का आरोप है की युवक और उसके परिवार के लोग अब उसे अपनाने से इंकार कर रहे हैदूसरी तरफ उवैस अंसारी का कहना है कि दोनों की मुलाकात अस्पताल में हुई थी और महिला अपनी मर्जी से उससे मिलने आती थी। उवैस ने मंदिर में शादी होने के दावे को नकारते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसके मुताबिक, महिला ने उसे नेपाल बॉर्डर तक बाइक से छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उसने बस से जाने की सलाह दी। इसी दौरान महिला ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर दिया। उसके मुताबिक अभी वो खुद सेटल नहीं है ऐसे में शादी नहीं हो सकती है हालांकि उसके मुताबिक सेटल होने पर वो शादी के लिए तैयार है।
पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को दो लोगो में विवाद की मिली सूचना के बाद पुलिस दोनों को शहर कोतवाली लेकर आई, जहां उनकी काउंसलिंग की गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने किसी अपराध की पुष्टि नहीं की और दोनों के बीच सहमति से संबंध होने की बात बताई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला की ओर से युवक के धर्म को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित