पटना , सितंबर 09 -- ाज्य में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) और डिजिटल प्लेटफॉर्म 'बिहार विद्या साथी' का प्रचार प्रसार करने के लिए राज्य सरकार टेली फिल्म बनाएगी, जिससे इसका राज्य और देश में इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 700 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) खोले गए हैं। इसमें कक्षा 9 से लेकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'बिहार विद्या साथी' शुरू किया गया है, जिससे इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को सातों दिन 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध कराया जा सके।
सरकार के इस फ्लैगशिप कार्यक्रम का व्यापक प्रचार -प्रसार करने के लिए शिक्षा विभाग ने टेली फिल्म बनाने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित