भरतपुर , मार्च 20 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में गबन करने के मामले में फरार वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने रविवार को बताया कि हरि फूड प्रोडेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड बैरी थाना हलैना की तरफ से दर्ज कराए गए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी मुबीन खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुनीर अप्रैल 2025 की फसल अवधि में सरसों की तुलाई में धोखाधडी करके करीब एक करोड सात लाख रुपये कीमत की करीब 300 टन सरसों के गबन करने के मामले में वांछित है।
उन्होंने बताया कि मुवीन खान, हज्जू खां, गोपाल और अन्य आरोपियों द्वारा संगठित षडयन्त्र के तहत करीब 92 गाडियों के माध्यम से 10 हजार 216 टन सरसों की खरीद दर्शायी गई। सत्यापन तौल में फर्जी प्रविष्टियाँ की गई। आडिट रिर्पोट से ज्ञात हुआ कि करीब 300 टन सरसों की हेरा-फैरी की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित