बिलासपुर , अक्टूबर 19 -- सरफराज खान (नाबाद 139) की शतकीय, कप्तान सिद्धेश लाड (87), मुशीन खान (57) और आकाश आनंद (नाबाद 58) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर मुम्बई ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ स्टंप्स के समय तक चार विकेट पर 398 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मुम्बई की बढ़त 258 रन हो गई है।
आज सुबह मुम्बई ने दो विकेट पर 107 रनों से आगे खेलना शुरु किया। 51वें ओवर में मुम्बई का तीसरा विकेट मुशीर खान (57) रन के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में 137 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाये। उन्हें जितेंद्र राणा ने आउट किया। मुम्बई का चौथा विकेट 73वें ओवर में सिद्धेश लॉड के रूप में गिरा। उन्हें अभिषेक कुमार ने आउट किया। सिद्धेश लॉड ने 188 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से (87) रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित