चंडीगढ़ , मार्च 31 -- हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नारनौल में जन परिवेदना समिति की बैठक के दौरान सरकारी धन में गड़बड़ी के मामले में कुतबापुर के सरपंच को निलंबित करने के आदेश दिए। बैठक में कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई।

मंत्री ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ 'नो कॉम्प्रोमाइज' नीति पर काम कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और लंबित फाइलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित हो। ग्राम पंचायत पाली में खराब स्ट्रीट लाइटों के मामले में भी संज्ञान लेते हुए पूरे जिले में 10 दिनों के भीतर मरम्मत के आदेश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित