लखनऊ/मुंबई, (वार्ता) एकता, भाईचारे और फिट इंडिया के संदेश के साथ रविवार सुबह मुंबई की सड़कों पर हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई। सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी ने प्रातः छह बजे किया।
मैराथन के 10, पांच और तीन किलोमीटर वर्गों में मुंबई के विभिन्न इलाकों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री अंसारी ने कहा कि "आज मुंबई की सड़कों से पूरे देश में एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश गया है। हजारों युवाओं की भागीदारी यह साबित करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत 2047' का संकल्प अब जन आंदोलन बन चुका है।"विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश की यह एकजुटता देखकर विपक्ष परेशान है और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। "भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को समृद्धि और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रही है, जबकि विपक्ष देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहा है"।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित