वाराणसी , अक्टूबर 31 -- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा तथा अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने, भ्रष्टाचार से दूर रहने तथा रिश्वत न लेने और न देने का संकल्प लिया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा सरदार पटेल के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को भी स्मरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित