अम्बिकापुर , अप्रैल 25 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है,जिसकी जानकारी आज पुलिस ने वार्ता से साझा की ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लुंड्रा क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल की रात झेराडीह बैगापारा निवासी लाजाराम पैकरा उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता का गला दबाया और हाथ की उंगली को भी चोट पहुंचाई।

प्रकरण में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू की।

पलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी लाजाराम पैकरा (45) ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित