अंबिकापुर , जनवरी 13 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में वर्षों से जर्जर सड़कों की समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक इसका ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इसी मुद्दे को लेकर अंबिकापुर के घड़ी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन कर सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की। उनका कहना है कि सरगुजा संभाग की अधिकांश प्रमुख एवं ग्रामीण सड़कें बहुत खराब स्थिति में हैं। कई स्थानों पर शिलान्यास और बजट स्वीकृति के बावजूद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित