नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 2.0 शुरू करने की घोषणा की है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2026-27 का आम बजट पेश करते यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 1.0 ने देश की सेमीकंडक्टर क्षेत्र की क्षमताओं का विस्तार किया है। इससे आगे बढ़ते हुए, सरकार उपकरण और सामग्रियों के उत्पादन, पूर्ण सुसज्जित भारतीय आईपी डिजाइन तथा आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 की शुरुआत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित