नयी दिल्ली , जुलाई 23 -- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरूवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय में बातचीत के लिए केंद्र सरकार का निमंत्रण दोहराया लेकिन जंतर-मंतर पर मौजूद सीजेपी नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि कोई भी बैठक 'तटस्थ स्थान' पर होनी चाहिए और उसका 'ठोस' नतीजा निकलना चाहिए।
सीजेपी ने हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों के समर्थन में अपने समर्थकों, छात्र यूनियनों और नागरिक समाज समूहों से देश भर के जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार (24 जुलाई) को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की।
श्री सिंह के अनुसार कथित पेपर लीक और अपनी मांगों को लेकर सरकार के आश्वासनों तथा बातचीत के निमंत्रण को लेकर यह चौथा प्रयास था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यदि ऐसी बातचीत होती है, तो वे उम्मीद करते हैं कि उससे कुछ 'ठोस' निकलकर आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित