पटना , जुलाई 29 -- राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 के अंतर्गत मात्र 32,388 शिक्षकों के पदों की अधियाचना बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजकर राज्य के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया है।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी ने चौथे चरण में 1 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा की थी, लेकिन अब केवल 32,388 पदों की अधियाचना बीपीएससी को भेजकर सरकर अपने ही घोषणा से पीछे हट गई है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ वादाखिलाफी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित