पटना , अगस्त 04 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि प्रदेश में छात्र अपने भविष्य, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय लाठी और पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है।
श्री राम ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाले छात्रों को अपराधियों की तरह पीटा जा रहा है और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित