जयपुर , मई 02 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर में विधायक के साथ् मारपीट के मामले में अब राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के अधिकारी विधायक पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं ऐसे में राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि गुरुवार को श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक द्वारा आरयूआईडीपी के अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए थे लेकिन शुक्रवार को उन अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और अपने शरीर पर लगी चोटें भी मीडिया को दिखाई हैं। यह एक गंभीर घटना है एवं दलित वर्ग से आने वाले अधिकारी के साथ ऐसी घटना इस मामले को और संगीन बनाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित