देहरादून , मार्च 23 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित "जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड' कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 401.86 करोड़ रूपए की लागत से कुल 74 विकास योजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों में 99.44 करोड़ रूपए की 33 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जबकि 302.42 करोड़ रूपए की 41 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित