नयी दिल्ली , सितम्बर 26 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 300 से अधिक 'शी मार्ट' स्टोर खोले जाएंगे। इन स्टोर में भारत ब्रांड के साथ स्थानीय उत्पाद भी मिलेंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण महिला उद्यमियों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।श्री शाह ने कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ करते हुए कहा कि 'शी मार्ट' के जरिए किसानों और महिला उद्यमियों को खरीद, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और सीधे खुदरा बाजार तक पहुंच में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण 'सहकार से समृद्धि' के विजन का महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम में नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारत लझना सहकारी समिति के बीच केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 300 'शी मार्ट' दुकानें खोलने के लिए समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ। श्री शाह ने 'वनिथम शी मार्ट शॉप्स' का लोकार्पण किया और वहां 'भारत आटा' तथा 'भारत चावल' की बिक्री शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित