चंडीगढ़ , सितंबर 07 -- पंजाब में चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर जारी किसान मोर्चे को लेकर किसान यूनियन नेता परमिंदर पटियाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार की चिट्ठी किसानों के हाथ में नहीं पहुंच जाती और किसान उसे पढ़कर उसमें दिए गए सभी बिंदुओं की पूरी तरह जांच नहीं कर लेते, तब तक मोर्चे को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा।
श्री पटियाला ने कहा कि सरकार की ओर से भेजी गई चिट्ठी मिलने और उसकी पूरी तरह समीक्षा के बाद ही किसान संगठन आगे की रणनीति तय करेंगे।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां सोमवार दोपहर को किसान मोर्चे में पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री किसान नेताओं से मुलाकात कर उनकी मांगों और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित