पटना , सितंबर 28 -- बिहार में नदियों के जलस्तर और प्रमुख बराजों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर जल संसाधन विभाग लगातार निगरानी रख रहा है और खतरे के स्तर से ऊपर बह रही नदियों के तटबंधों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैंविभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोसी नदी का जलस्राव स्थिर बना हुआ है, जबकि गंडक और सोन नदी के जलस्राव में गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि, कुछ स्थानों पर नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के आसपास बने रहने के कारण प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जल संसाधन विभाग की ओर से दोपहर दो बजे जारी रिपोर्ट में कोसी नदी के जलस्राव की स्थिति स्थिर, गंडक की स्थिति में उतार-चढ़ाव और सोन नदी के जलस्राव में गिरावट दर्ज की गयी है। विभाग ने विभिन्न नदी स्थलों पर जलस्तर, खतरे के स्तर से अंतर तथा पिछले 24 घंटे के रुझान का आकलन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित