पटना , जून 25 -- बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि उनका विभाग आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है।
श्रीमंती गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा किशोरियों को पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्कूल-पूर्व शिक्षा एवं पोषण संबंधी परामर्श जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि इन सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है तथा जहां कहीं भी कोई कमी सामने आती है, उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित