कोलकाता , जुलाई 29 -- पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार अगले पांच दशकों में जनसंख्या और वाहनों की आवाजाही में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए भविष्य की यातायात जाम से निपटने के लिए प्रमुख शहरी क्षेत्रों में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने पर विचार कर रही है।
सुश्री पॉल ने कहा कि सरकार बुनियादी ढाँचे के विकास पर दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपना रही है और वाहनों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि तथा मौजूदा सड़कों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए परियोजनाओं की योजना बनायेगी। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोच सकते हैं कि जब राजमार्ग अक्सर खाली रहते हैं तो हमें एलिवेटेड कॉरिडोर की क्या आवश्यकता है। लेकिन हमारी सरकार अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर हर योजना बनायेगी। जनसंख्या बढ़ेगी, वाहनों की संख्या बढ़ेगी और सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ेगी।" उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं को हाथ में लेने से पहले संभाव्यता सर्वेक्षण (फीजिबिलिटी सर्वे) कराये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित