जयपुर , जुलाई 29 -- राजस्थान के सरकारी विद्यालयों के लिए आपूर्ति किए गए दुग्ध पाउडर को अवैध रूप से बाहर ले जाने के मामले में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) ने एफआईआर दर्ज कराई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही आरसीडीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामोद थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है।
आरसीडीएफ के संज्ञान में आया था कि पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत मिड डे मील के लिए दुग्ध पाउडर अवैध रूप से विद्यालय परिसर से बाहर ले जाया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए आरसीडीएफ ने राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई।
पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित