भरतपुर , मई 12 -- राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में पीएचसी की सरकारी जमीन पर रविवार देर शाम ग्रामीणों की तरफ से एक शव के बलपूर्वक किये गये दाह संस्कार पर प्रशासन की चुप्पी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दाह संस्कार के समय हुए तनाव के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा किया। हल्का पटवारी ने दाह संस्कार वाली जमीन को नगर निगम क्षेत्र की बताते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट प्रशासन को देने के लिए कहा था। अब तीन दिन बाद भी किसी प्रशासनिक निर्णय के सामने नहीं आने से कॉलोनी के बाशिंदों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित