सूरजपुर , सितंबर 27 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी से 16 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेजपुर निवासी एवं एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी बिरंजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही बृजलाल लकड़ा और उसकी पत्नी संतोषी लकड़ा ने बिरंजन के पुत्र, नाती और बहू को शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग और जनपद पंचायत में लिपिक सहित विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित