संभल, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े एवं मजार को प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बुलडोजर से ढहाया गया।

तहसील संभल के अंतर्गत के ग्राम मुकबर्रपुर में सरकारी बंजर भूमि पर कई वर्षों पहले इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम मजार बना ली गई थी। इमामबाड़ा और मजार को प्रशासन द्वारा आज बुलडोजर और पोकलेन मशीन से तुड़वाया जा रहा है।

तहसीलदार धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बंजर भूमि पर इमामबाड़ा और मजार बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जिसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अब तक दो एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है। जमीनों पर कब्जा करने का प्रवृति विकसित हो रही है, उसी प्रवृति को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल एवं राजस्व कर्मी तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित