अमृतसर , मार्च 04 -- पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम के अध्यक्ष जसकरण सिंह बंदेशा ने पंजाब सरकार द्वारा सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाली लापरवाही और अनदेखी को रोकने के लिए जारी नए नोटिफिकेशन का स्वागत किया है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि इससे स्वास्थ्य प्रणाली में बड़ा सुधार आएगा और मरीजों को न्याय मिलना सुनिश्चित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित