भोपाल , मई 11 -- मध्यप्रदेश विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज विधानसभा भवन परिसर में आयोजित की गई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति अर्चना चिटनिस ने की। बैठक में समिति के सदस्य अशोक ईश्वरदास रोहाणी, गायत्रीराजे पवार, सुशील कुमार तिवारी, फूलसिंह बरैया, नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर तथा केशव देसाई उपस्थित रहे।
बैठक में समिति की भूमिका, दायित्व और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को सरकारी उपक्रमों की समीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार श्रीरामहित भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित