, May 6 -- पटना, 06 मई (पटना) बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई शीर्ष नेताओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ गाँधी मैदान को किसी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
गाँधी मैदान के पश्चिमी छोर पर बने भव्य मंच के सामने तीन बड़े बड़े ऊपर से ढके हुए पांडाल बन कर तैयार हैं। बड़ी संख्या में अधिकारियों का जमावड़ा गाँधी मैदान में देखा जा सकता है, जो इन इंतजामात का जायजा ले रहे हैं।
सबसे आगे वीआईपी दीर्घा है, जहाँ विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बैठने की जगह है । इसके साथ हीं विशिष्ठ अतिथियों और प्रेस दीर्घा का निर्माण भी किया गया है। बड़ी संख्या में आगंतुकों को ध्यान में रखते हुए एक बड़े भूभाग को बांस और बल्लियों से घेर दिया गया है, जिसमे नागरिकों के बैठने की व्यवस्था होगी। नजारा खुबसूरत हो इसके लिए सैकड़ों मजदूर इन बांस और बल्लियों की रंगाई में जुटे हुए हैं।गाँधी मैंदान के अंदर धूल की समस्या से निपटने के लिए बड़ी संख्या में टैंकरों से पानी पटाया जा रहा है और बहुत से सफाई कर्मचारी जहाँ तहां पड़े कचरे को उठा कर उसे बाहर ले जा रहे हैं । वहां काम कर रहे एक कर्मचारी ने यूनीवार्ता से कहा कि गाँधी मैदान के दिन बहुर गए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित