पटना , मई 06 -- बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने बुधवार को सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां सीता के नाम पर करने का निर्णय लिया है।

बिहार मंत्रिमंडल ने आज लिए गये अपने महत्वपूर्ण निर्णयों में सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां सीता की स्मृति को समर्पित किया है।

सरकार के विशेष सचिव मृणायक दास ने कहा कि सीतामढ़ी बिहार के मिथिला क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत पवन स्थल है। उन्होंने कहा कि इस जगह की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सरकार ने यहां निर्माणाधीन राजकीय चिकिसा महाविद्यालय का नाम परिवर्तित करते हुए मां सीता चिकिसा महा विद्यालय एवं अस्पताल रखने का निर्णय लिया है।

बिहार कैबिनेट ने आज राज्य में शहरी विकास में तेजी लाने, औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा देने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने और प्रशासनिक सुधारों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को मंजूरी दी।

बिहार मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय में औद्योगिक क्षेत्र , पटना (शहरी) के अंतर्गत हवाईअड्डे के पास बियाडा की 1.85 एकड़ जमीन को भारतीय विमान पत्तनन प्राधिकरण को निःशुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। उद्योग विभाग के सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह निर्णय हवाई अड्डे से संबंधित आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित