पटना , अप्रैल 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को झारखण्ड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम एवं दुमका जिले में स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बिहार राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित