पटना , अक्टूबर 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रख्यात कार्टूनिस्ट एवं व्यंग्यकार आरके लक्ष्मण की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया और कहा कि 'कॉमन मैन' के माध्यम से आम आदमी के जीवन और समाज की वास्तविकताओं को चित्रित करने वाले श्री लक्ष्मण का योगदान अविस्मरणीय है।
श्री चौधरी ने कहा कि उनके व्यंग्यचित्रों ने सामाजिक विसंगतियों और आम आदमी की समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि आरके लक्ष्मण के व्यंग्यचित्रों ने समाज की सच्चाइयों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी रचनाओं में आम आदमी के संघर्ष, रोजमर्रा की परेशानियों और सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों का जीवंत चित्रण देखने को मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित