पटना , मई 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्व. बागी कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार को बिहार विधानमंडल परिसर लाया गया, जहां मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।इस दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, विधान पार्षदों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्व. वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने स्व. बागी कुमार वर्मा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित