पटना, मई 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री बागी कुमार वर्मा के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार एवं समर्थकों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित