पटना , सितंबर 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में उनके विचारों को जनसेवा के लिए आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा, "राष्ट्रसेवा, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"श्री चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रहित, मानव कल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान से जुड़े विचार आज भी जनसेवा की दिशा में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय के विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को विशेष महत्व दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित