पटना , अप्रैल 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी ठाकुर से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।

डॉ. सी.पी. ठाकुर ने अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर मुख्यमंत्री श्री चौधरी का स्वागत किया।

डॉ. सी.पी. ठाकुर ने श्री चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने भी डॉ सी.पी.ठाकुर को अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने भूतनाथ रोड जाकर दुर्घटना में घायल कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित