पटना , अक्टूबर 31 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
श्री चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में श्री पासवान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और जीवन में निरंतर सफलता एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित