पटना , अक्टूबर 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करवा चौथ के पावन पर्व पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने प्रेम, आस्था और अखंड सौभाग्य के प्रतीक इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आज जारी अपने संदेश में कहा कि करवा चौथ प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्तों को समर्पित पावन पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए तथा दांपत्य जीवन प्रेम और विश्वास के साथ सदैव सुखमय बना रहे।
उल्लेखनीय है कि करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, समर्पण, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित