पटना , अप्रैल 14 -- भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है।

श्री पांडेय ने बिहार के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिहं चौहान समेत राजग के अन्य वरीय नेतृत्वकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार के विकास के लिए श्री कुमार ने अपने कार्यकाल में कई स्वर्णिम अध्याय जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार सभी के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का सर्वांगीण विकास सदैव भाजपा की प्राथमिकता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित