पटना , अप्रैल 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यालय का माहौल उत्सव में तब्दील हो गया।

कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर आतिशबाजी की और खूब मिठाइयां बांटी गई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।

, इस उत्सव के माहौल में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह विश्वास मत बिहार की जनता के विश्वास का प्रतीक है, और आगे सरकार जनता के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेगी।

इस जश्न में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सरोज रंजन पटेल, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, बृजेश सिंह रमन, अरविंद सिंह, पंकज सिंह राजीव रंजन राकेश सिंह,संजय चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित