भरतपुर , अगस्त 14 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सम्पत्ति कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी कपिल फौजदार को पुलिस जब हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए ले जा रही थी तब उसने एक सहायक उपनिरीक्षक से हथियार छीनकर पुलिस दल पर गोलीबारी करने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में घुटने के नीचे गोली मारी। इससे वह घायल घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री मीणा ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपी सम्पत्ति कारोबारी अजय खेमरा के घर पहुंचे जहां विवाद होने पर आरोपियों ने अजय खेमरा को गोली मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित