भरतपुर , अगस्त 13 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में महारानी श्री जया कॉलेज के सामने गुरुवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने एक सम्पत्ति कारोबारी की हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों एवं परिचितों ने शव के साथ आरबीएम अस्पताल के सामने जाम लगा कर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने के प्रयास में जुटे हैं।
सूत्रों ने बताया कि सम्पत्ति कारोबारी अजय खेमरा (35) को बदमाशों ने उस समय गोलियों से भून दिया जब वह अपने घर के बाहर बैठे थे। अजय की हत्या के इरादे से आये बदमाशों ने पहले उन्हें जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन जान बचाने के लिए खेतो में भागे अजय को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया और अजय को अपनी गाड़ी से रौंदने के बाद वे फरार हो गये। पुलिस शहर भर में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश के जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित