नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- भारत और ग्रीस ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने, नौसेनाओं के संचालन में पारस्परिक सामंजस्य को मजबूत बनाने तथा पेशेवर सहभागिता को और प्रगाढ करने के लिए साझा प्रतिबद्धता दोहराई है। ग्रीस की नौसेना के प्रमुख, वाइस एडमिरल दिमित्रियोस एलेफ्थेरियोस कातारास ने यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ वार्ता की।
वार्ता के बाद नौसेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की। उनकी बातचीत के प्रमुख विषयों में नौसेना-से-नौसेना सहयोग का विस्तार, संयुक्त अभ्यासों के दायरे और जटिलता में वृद्धि, प्रशिक्षण आदान-प्रदान को मजबूत करना तथा संचालन स्तर पर सहयोग बढ़ाना शामिल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित