सोनीपत , जुलाई 30 -- हरियाणा के सोनीपत में मिनी सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 18 जन शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगर मजिस्ट्रेट सिमरन ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां मौके पर जाकर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान हो। उन्होंने नागरिकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
शिविर में सड़क मरम्मत, बिजली ट्रांसफार्मर बदलने वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की गयी। संबंधित विभागों को सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित