पटना , अक्टूबर 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान समाज सुधारक एवं आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और समानता के प्रसार के लिए स्वामी दयानंद सरस्वती ने जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

श्री चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित