देवरिया , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटा शिव में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं अमृतमयी कथा कार्यक्रम में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति अनेक आक्रमणों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद आज भी जीवित और सशक्त है तथा देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन का एक नया कालखंड प्रारंभ हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुंचने पर आयोजकों और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली शक्तियों से दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर स्थापित होना आस्था, धैर्य और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित