जालौन , अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका में उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्यामअनुरागी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज सुधार की अपेक्षाएं पत्रकारों से और बढ़ गई हैं। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष मनोज राजा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मनोज राजा ने इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता और पेंशन व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित